सुल्तानपुर के तहसील लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा पर दो करोड़ के टेंडर में 10% कमीशन मांगने का लगा आरोप,विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश:भाजपा विधायक सीताराम वर्मा पर दो करोड़ के टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का इल्जाम। कमीशन नहीं देने पर विधायक ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए दर्ज़ कराया‌ ठेकेदारों पर‌ मुकदमा। भाजपा में रायशर, मची खलबली।

कोतवाली देहात थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़ा मामला। भाजपा नेता रहे स्व. सियाराम सिंह के बेटे प्रशांत शेखर सिंह उर्फ़ निखिल ने विधायक सीताराम वर्मा पर कमीशन मांगने का लगाया इल्जाम। कहा मैं भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता, हमारे ऊपर ही सुविधा शुल्क का बनाया जा रहा दबाव। कोतवाली देहात में निखिल सिंह और सत्यप्रकाश सिंह उर्फ सत्ते के खिलाफ पंजीकृत मुकदमा से जुड़ा मामला। विधायक की कारगुजारी को सीएम योगी के समक्ष भी उठाने की कही बात। विधायक सीताराम वर्मा बोले, मेरा इस प्रकार से कोई लेना-देना नहीं। मुझ पर लगाए गए इल्ज़ाम ग़लत।

लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *