ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुलतानपुर:दिल्ली विधानसभा एवं मिल्की उपचुनाव में मिली प्रचंड व बम्पर जीत पर तिकोनिया पार्क में शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपाइयों ने आतिशबाजी व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने कहा देश के दिल दिल्ली पर अब भगवा राज होगा। दिल्ली व मिल्कीपुर की जीत की गूंज दूर-दूर तलक जाएगी।शनिवार को दोपहर बाद तिकोनिया पार्क में भाजपाइयों ने 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा व मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत पर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की।खुशी में पार्टीजनों ने वन्देमातरम,भारत माता की जय के नारे लगाए।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने दिल्ली में मिली प्रचंड जीत पर कहा मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। मिल्कीपुर उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत पर कहा जनता ने 2027 की जीत का जनादेश दिया है।राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एमपी सिंह ने दिल्ली व मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत को सत्य,विकास व सुशासन की जीत बताया है।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा दिल्ली में झूठ के शासन का अन्त हो गया।बीजेपी सभी वादे पूरे करेगी।क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा जनता को डबल इंजन की सरकार पर भरोसा है।पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा अहंकार और अराजकता की हार हुई है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा दिल्ली वालों ने आप पार्टी को सत्ता से बेदखल कर विकास व विरासत के विजन को जिताया है।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, गन्ना विकास समिति चैयरमैन गांधी सिंह,पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश,रूपेश सिंह,बबिता तिवारी, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला,चन्दन नारायन सिंह, एलके दूबे,सुमन राव कोरी,अजय सिंह लीडर,रमेश शर्मा,किन्नू तिवारी,इन्द्रदेव मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, रमेश उपाध्याय, शिव शंकर आदित्य, अयोध्या प्रसाद वर्मा, अरुण द्विवेदी,बाबी सिंह, बृजेश वर्मा, सभासद रमेश सिंह टिन्नू,दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, अरविन्द यादव,अरुण तिवारी,मंगरू प्रजापति,प्रवीण मिश्रा, संदीप गुप्ता,अफजल अंसारी, आत्मजीत सिंह टीटू, रेनू सिंह, रचना अग्रवाल,रवि श्रीवास्तव,अनुज प्रताप सिंह,आत्मजीत सिंह टीटू,राकेश जायसवाल, जंग बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सजनलाल कसौधन, मनीष साहू,व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय, राम जतन यादव,धर्मेन्द्र द्विवेदी, राहुल भान मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सिमरन कौर,परविंदर श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा,राजकुमार सोनी,रवि श्रीवास्तव, रोहित सिंह,अंकित अग्रहरि,अजय विक्रम सिंह,रोहित सिंह,शंकर दयाल अग्रहरि,शुभम दूबे वैदहा,सौरभ पाण्डेय, अजय सिंह, अनुज श्रीवास्तव,लकी झा,साकेत श्रीवास्तव, राम प्रकाश वर्मा, सिद्धार्थ विक्रम सिंह अंकुर,रामदेव अग्रहरि, मोहित साहू,अशोक वर्मा,रवि श्रीवास्तव, सचिन शुक्ला,महेश यादव, संतोष पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, मोहम्मद आसिफ लाइन,अशोक वर्मा, शिवराम सोनकर, राजेश श्रीवास्तव,श्रषभ वर्मा, मनिंदर सिंह, मोहम्मद इरफान,संजय साहू, बद्री पांडे समेत बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाइयों ने दिल्ली व मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत पर जश्न मनाया।

