CM के निर्देश पर अयोध्या में ई-रिक्शा व आटो वाहनों के खिलाफ अभियान में 22 वाहनों का हुआ चालान रूदौली, रौनाही व रिकाबगंज में चला अभियान

ब्यूरो चीफ: इंद्रेश यादव (आस्था)

अयोध्या/उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 16.04. 25 को अयोध्या जनपद में ई रिक्शा तथा ऑटो के विरुद्ध अभियान के तहत 18 वाहनों को निरुद्ध तथा 22 वाहनों का चालान किया गया।अवैध संचालन का अभियान रुदौली एवं रोनाही तथा रिकाबगंज क्षेत्र में चलाया गया। अभियान में एआरटीओ डॉक्टर आरपी सिंह तथा यात्रीकर अधिकारी रानी सेंगर एवं यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *