ब्यूरो चीफ:इंद्रेश यादव (आस्था)
अयोध्या/उत्तर प्रदेश:सड़क के किनारे झाड़ियो में महिला के प्रसव का मामला। सीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार बनियान ने मामले को लिया संज्ञान में।रुदौली की सीएचसी की की डॉक्टर अंजु जयसवाल को हटाया। डा अंजू जयसवाल को भेजा गया सीएचसी मवई। सीएचसी मवई की डॉक्टर रीना मिश्रा को भेजा गया सीएचसी रुदौली। डॉक्टर अंजु जयसवाल ने एनीमिया बता कर मरीज को किया था रेफर। रास्ते में ही स्थानीय महिलाओं ने सड़क के किनारे झाड़ी के पास कराया था सुरक्षित प्रसव। सीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार बनियान ने डॉक्टर अंजु जयसवाल के खिलाफ दिए जांच आदेश।
