भाजपा ज़िला मंत्री राजेश सिंह ने निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद जी को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

संवाददाता: रामसहाय

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के ज़िला मंत्री श्री राजेश सिंह ने आज लखनऊ में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री संजय कुमार निषाद जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उन्हें केक खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री राजेश सिंह ने कहा:

“माननीय संजय निषाद जी का समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल नेतृत्व में निषाद समाज निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।”

संजय निषाद जी का जन्मदिवस समर्पण, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस सुअवसर पर श्री राजेश सिंह के साथ-साथ विधायक सदर श्री राजबाबू उपाध्याय, नगर पंचायत कादीपुर के चेयरमैन श्री आनंद जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *