संवाददाता:प्रान्शू साहू
अंबेडकर नगर: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने दबंगों की लगातार धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर आज अपने समर्थकों के साथ महरुआ थाने पर धरना शुरू कर दिया।
रिंकल सिंह का साफ कहना है कि अगर प्रशासन ने एक घंटे के भीतर दबंगों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह थाने पर ही आत्महत्या कर लेंगी।
धरने के चलते महरुआ थाना परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और अधिकारी हालात संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
पुलिस प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है — दबंगों को तुरंत गिरफ्तार कर हालात को काबू में करना।
पूरा मामला अब जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है।
