झांसी में बुधवार को एक कुएं के अंदर दो बोरियों में महिला की लाश मिली है। एक बोरी में गर्दन से कमर तक का हिस्सा भर रखा था, जबकि दूसरी बोरी में कमर से जांघ तक का हिस्सा भरा हुआ था। महिला का सिर, हाथ और पैर गायब हैं। बदबू आने पर खेत मालिक ने कुएं में जाकर देखा तो दो बोरियां ऊपर उतरा रही थी। फिर गांव के लोग इकट्ठा हुए और दोनों बोरियों को बाहर निकाला गया। उन्हें जब खोला गया, तो महिला की लाश दो टुकड़ों में भरी हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हाथ-पैर और सिर की तलाश शुरू कर दी है। ये बॉडी किस महिला की है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव का है। फसल देखने गया था, मिली लाश
किशोरपुरा गांव निवासी विनोद पटेल का एक खेत महेबा रोड पर है। वह रोजाना की तरह बुधवार को अपनी फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी। विनोद ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में दो बोरियां तैर रही थी। जिनसे बदबू आ रही थी। विनोद ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकाला। जब बोरियों को खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। एक बोरी में महिला का गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा और दूसरी बोरी में कमर से लेकर जांघ तक का हिस्सा भरा दिया। महिला के हाथ, पैर और सिर गायब थे। बोरियों में ईंट-पत्थर भी भरे थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लास्टिक की दोनों बोरियों में शव के साथ ईंट-पत्थर भी भरे हुए थे। ताकि शव ऊपर न आ पाए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि बाकी अंगों को तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मगर बारिश की वजह से कुएं में पानी ज्यादा है। इसलिए दिक्कत आ रही है। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव करीब 3 दिन पुराना हो सकता है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। (खबर अपडेट हो रही है) ………………. ये भी पढ़ें : वाराणसी में मां ने प्रेमी से बेटे का मर्डर करवाया, हत्याकर शव झाड़ियों में फेंका; आपत्तिजनक हालात में देख लिया था वाराणसी में मां ने बॉयफ्रेंड से अपने 10 साल के बेटे की हत्या करवा दी। अपहरण दिखाने के लिए रामनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। लेकिन, बच्चे के चाचा ने थाने पहुंचकर अपनी भाभी के लव अफेयर का खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस बच्चे की बॉडी बरामद कराने के लिए फैजान को लेकर मौके पर पहुंची। बच्चे के घर से 6 KM दूर बावन बीघा मैदान की झाड़ियों से सूरज की बॉडी रिकवर की गई। पढ़िए पूरी खबर…
