आगरा में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास का घेराव किया। उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास से 50 मीटर पहले कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, रोक नहीं सकी। इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों को साइड करते हुए कांग्रेसी तेजी से मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पहुंच गए। कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लिए थे। कांग्रेसियों ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोर हैं, भाजपा के नेता हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। करीब एक घंटे तक कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 105 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ AAP सांसद की याचिका, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार यूपी में 105 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ AAP सांसद संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। सोमवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ ने रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, क्योंकि मामला पहले से ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। 16 जून के एक फैसले और उसके बाद 24 जून के आदेश के तहत यूपी सरकार ने ऐसे 105 विद्यालयों को बंद करने की घोषणा की। कथित तौर पर यह फैसला तब लिया गया, जब सरकार ने पाया कि इन स्कूलों में नामांकन शून्य से लेकर बहुत कम है। इसलिए उसने इन स्कूलों को अन्य नजदीकी स्कूलों के साथ ‘जोड़ने’ का फैसला किया। CM योगी ने जनता दर्शन में 200 लोगों की सुनी समस्या; बोले- जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई CM योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिया। जनता दर्शन में 200 लोग पहुंचे थे। जनता दर्शन में जमीन विवाद और इलाज के लिए आर्थिक सहायता के अधिक मामले आए। कई लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे की बात बताई। कुछ लोगों ने रास्ते का विवाद बताया। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इन मामलों की जांच कराकर त्वरित की कार्रवाई की जाए। यदि कोई किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है तो उस पर सख्त कार्रवाई हो। कई फरियादी अपने परिजनों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। सीएम ने उनकी बात सुनी और इस्टीमेट बनवाकर लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर ‘फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा था’:योगी बोले- पहले पुलिस माफिया के पीछे दौड़ती थी, अब वो भागते फिर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, ओरांव दारोगा खेड़ा बंथरा में “साइबर युद्ध के आयाम, बहुपक्षीय कानूनी ढांचे, फॉरेंसिक और रणनीतिक प्रतिकार” विषय पर आयोजित 3 दिवसीय इंटरनेशनल साइबर समिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशभर के जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट के लिए 75 मोबाइल फोरेंसिक वैन (एमएफवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट की जमीन पर पहले भू माफिया का कब्जा था। पहले पुलिस भूमाफिया के पीछे दौड़ती थी, अब माफिया भागते…पूरी खबर पढ़ें आगरा में होटल में एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, जान बचाने को होटल से बाहर भागे लोग आगरा में देर रात होटल डीसी विलास में एसी का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। होटल से आग की लपटें उठनी लगी। अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने को होटल से बाहर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। हादसा देर रात करीब 1 बजे थाना रकाबगंज अंतर्गत छीपीटोला में हुआ। लोगों ने बताया कि होटल की तीसरी मंजिल पर एसी का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फटा। ऐसा लगा कि कोई ब्लास्ट हुआ है। इसके साथ ही एसी में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर होटल में रुके लोग बाहर निकल आए। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल का सामान जल गया है। पढ़ें पूरी खबर… ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, महिलाओं की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेलिंग ग्रेटर नोएडा में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जलपुरा बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के ईदलपुर गांव निवासी सोनू (38) के रूप में हुई है। मामला थाना इकोटेक-3 का है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान मेरठ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक की केन और दाना बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक अंकित तायल ने सीसीटीवी कैमरे में आग की चिंगारी देखी। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को सतर्क किया। सभी लोगों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग को 3 घंटे में काबू पा लिया। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… बलरामपुर में चोरी के आरोप में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, रस्सी से गला कसा और खंभे से बांधकर की पिटाई; मृतक का भाई बोला- फोन पर सुनी थी मदद की गुहार बलरामपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या की खबर सामने आई है। युवक को पहले खंभे से बांधा, रस्सी से गला कसा और फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बेलवा सुल्तान जोत के पूर्व प्रधान पप्पू के छोटे भाई डब्लू उर्फ शरीफ (40) के रूप में हुई है। घटना श्याम विहार कॉलोनी की है। मृतक पर चोरी का आरोप लगाया गया था। मृतक के बड़े भाई के अनुसार, सुबह साढ़े छह बजे मनोज सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने बताया कि डब्लू को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। फोन पर डब्लू मदद की गुहार लगा रहा था। पूरी खबर पढ़िए
