एनटीपीसी ऊँचाहार ने सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित किया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर

संवाददाता।

रायबरेली। एनटीपीसी लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च के सहयोग से संचालित संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र, रायबरेली ने ग्राम पंचायत उमरन में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया। यह केंद्र ओपीडी सुविधा और 15-बिस्तरों वाले नशा मुक्ति केंद्र के रूप में नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को नि:शुल्क चिकित्सा सहायता, पुनर्वास, काउंसलिंग एवं थेरेपी प्रदान करता है। पिछले नौ महीनों में लगभग 3100 मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है, जो केंद्र की व्यापक पहुंच और प्रभावशीलता का प्रमाण है।इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरन में आयोजित जागरूकता शिविर में 100 मरीजों का पंजीकरण हुआ और उन्हें पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊँचाहार तथा श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, अध्यक्षा, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब, एनटीपीसी ऊँचाहार। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख , छज्च्ब् ऊँचाहार, टीम के सदस्य एवं ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।इस पहल की ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सराहना की। यह शिविर नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और एनटीपीसी ऊँचाहार की निकटवर्ती गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ता है। एनटीपीसी ऊँचाहार क्षेत्रीय समुदाय के स्वास्थ्य सुधार और रायबरेली जिले में जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु निरंतर सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *