करवा चौथ- डिप्टी सीएम ने पत्नी संग की पूजा:पत्नी ने सांसद रवि किशन के पैर धोए, महिला श्रद्धालु ने भगवान कृष्ण के लिए रखा व्रत

यूपी में करवा चौथ का चांद दिख गया है। लखनऊ में डिप्टी सीएम ने पत्नी संग पूजा की। कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पानी पिलाकर पत्नी का व्रत तुड़वाया। वहीं सांसद रवि किशन ने मुंबई स्थित अपने आवास पर पत्नी के साथ करवा चौथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्नी ने रवि किशन के पैर धोए। सुहागिनें बिना पानी पिए दिनभर से व्रत थीं। शुक्रवार शाम को चौथ माता की पूजा के बाद सभी सुहागिनें चांद निकलने का इंतजार किया। इसके बाद चांद निकलते ही सभी ने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देशभर में चंद्रमा देखा गया। मथुरा की इंदुलेखा पहला करवाचौथ का व्रत कर रही हैं, उन्होंने भगवान कृष्ण से शादी की है। वहीं प्रिया का दूसरा करवाचौथ है। उन्होंने भगवान लड्डू गोपाल से शादी की थी। लखनऊ, कानपुर, काशी, प्रयागराज से लेकर प्रदेशभर में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं। 3 तस्वीरें देखिए… करवा चौथ की पल-पल से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *