दिन-भर क्रिकेट खेलते, रात में बन जाते लुटेरे:गोरखपुर हाइवे पर डंडा मारकर बाइक छीनते, दूसरे जिलों में जाकर वारदात करते

गोरखपुर में बदमाश शातिर तरीके से चोरी कर रहे हैं। बदमाश दिन भर क्रिकेट खेलते थे। मैच में सट्‌टा भी लगाते थे। रात के अंधेरे में डंडा मारकर बाइक छीन लेते थे। उसी बाइक से अन्य जिलों में जाकर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते थे। गोरखपुर पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूट की 2 बाइक बरामद हुई है। सभी आरोपी सहजनवां थाना क्षेत्र के हैं। अब पढ़िए पूरा मामला… सहजनवां के महुआपार के रहने वाले काजू निषाद उर्फ रॉनी, आजाद निषाद उर्फ बिट्‌टू, अरुण निषाद, चंदन निषाद और गौतम निषाद उर्फ पिंटू पांचों शातिर बदमाश है। इसमें चंदन गिरोह का सरगना है। ये सभी बदमाश दिन भर क्रिकेट खेलते थे। इस दौरान मैच में सट्‌टा भी लगाते थे। रात के अंधेरे में डंडा मारकर लोगों की बाइक छीन लेते थे। पहले एक आदमी बाइक सवार को रुकवा था। इसके बाद बाकी बदमाश पीछे से आकर पीड़ित के सिर पर डंडा मार देते थे। इसके बाद उसके बेहोश होने पर बाइक और अन्य सामान लूट लेते थे। उसी बाइक से अन्य जिलों में जाकर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना को अंजाम देते समय एक बदमाश का आधार कार्ड गिर गया था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को वो आधार कार्ड मिल गया। इसी आधार कार्ड के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सोमवार काे पुलिस और एसओजी टीम ने चिलुआताल क्षेत्र से बदमाशों को गिरफ्तार किया। 3 बदमाश तो अभी हाल ही में संतकबीर नगर जिले की जेल से छूटकर बाहर आए थे। बाहर आकर फिर से घटना को अंजाम देने लगे थे। पुलिस अन्य जिलों में भी इनके अपराध के बारे में जानकारी जुटा रही है। लूट की दो घटनाओं का किया पर्दाफाश
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार शाम पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में इसका खुलासा किया। इस दौरान एसपी ने बताया- 5 शातिर लुटेरों को चिलुआताल क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की दो बाइक भी बरामद हुई है। जिससे दो अलग-अलग घटनाओं को खुलासा हुआ है। अब पढ़िए दो घटनाओं क बारे में… 6 सितंबर को पहली घटना
चिलुआताल क्षेत्र के डोहरिया बाजार से घर जा रहे पीड़ित के साथ 6 सितंबर 2025 की रात घटना हुई थी। पीड़ित डोहरिया बाजार से रात करीब 9 बजे घर जा रहा था। तभी कौड़िया फोरलेन के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसके सिर पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल छीन लिया। चिलुआताल थाने की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। 31 अक्टूबर को दूसरी घटना
31 अक्टूबर 2025 को गीडा इलाके से एक व्यक्ति रात के समय अपने घर जा रहा था। कौड़िया फोर लेन पर बदमाशों ने उसे रोक लिया। सिर पर डंडे से प्रहार कर पीड़ित की बाइक लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। आधार कार्ड से पकड़े गए बदमाश एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- पुलिस काफी दिनों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक पीड़ित पर हमला करते समय एक बदमाश का आधार कार्ड गिर गया था। घटनास्थल पर जांच पड़ताल में आधार कार्ड पुलिस को मिला। इसके बाद सभी आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई। उनकी पहचान करने के बाद सोमवार काे पुलिस और एसओजी टीम ने चिलुआताल क्षेत्र से ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *