लखनऊ में दौड़ी 102 साल की ‘बेबी ऑस्टिन’, VIDEO:फिल्म गदर में सनी ने चलाई, आर्टिकल-15 में आयुष्मान खुराना की पसंद बनी

लखनऊ में रविवार को सड़क पर अलग ही रौनक देखने को मिली। 40 विंटेज कार और 5 बाइक दौड़ीं तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक-कारों के साथ सेल्फी ली। इस रैली में एक्टर आशा पारेख की कार भी नजर आई। इसके अलावा, द्वितीय विश्व युद्ध के पहले की कार-बाइकें शामिल हुईं। 102 साल पुरानी बेबी ऑस्टिन और 1927 की फोर्ड का जलवा देखने को मिला। ये विंटेज कारें बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म गदर-1 में अमरीश पुरी और अमीषा पटेल ने फिएट बलीला-1935 (हेलमन फिएट 508) और हिलमैन मिनिक्स कार में शूटिंग की थी। ‘हम जुदा हो गए रास्ते खो गए’ गाना इसी कार में फिल्माया गया था। फिल्म आर्टिकल-15 में आयुष्मान खुराना भी फिएट कार से शूटिंग कर चुके हैं। बेबी ऑस्टिन गाड़ी लखनऊ की सबसे पुरानी विंटेज कार है। यह कार 102 साल की हो चुकी है। ऐसी 40 और विंटेज कारें हैं जो ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए सड़क पर दौड़ीं। VIDEO में देखिए विंटेज कारों का जलवा…। विंटेज कार रैली की कुछ तस्वीरें भी देखिए… —————————- खबर भी पढ़ लीजिए… लखनऊ में दौड़ीं विश्वयुद्ध से पहले की बाइक-कारें : एक्ट्रेस आशा पारेख की कार भी आई, अब्दुल बोले-1927 की फोर्ड आज भी मस्त चलती है लखनऊ में रविवार को सड़क पर अलग ही रौनक देखने को मिली। 40 विंटेज कार और 5 विंटेज बाइक दौड़ीं तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक-कारों के साथ सेल्फी ली। यह रैली ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए निकाली गई। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *