संविधान दिवस पर बल्दीराय और बंधुआकला थानों में विशेष कार्यक्रम,प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

ब्यूरो चीफ:विपिन द्विवेदी

सुल्तानपुर। संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को बल्दीराय थाना और बंधुआकला थाना परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह और प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह की अगुवाई में हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान थीम के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।कार्यक्रम में मौलिक कर्तव्यों से जुड़ी शपथ दिलाई गई,जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए संवैधानिक दायित्वों का पालन सर्वोपरि है, क्योंकि यही कानून-व्यवस्था की मजबूत नींव है।अंत में थानों के समस्त कार्मिकों ने संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को दोहराते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *