इंद्रेश महाराज दुल्हन लेकर वृंदावन पहुंचे:बैंड-बाजे से हुआ स्वागत; जयपुर में शिप्रा के साथ लिए थे 7 फेरे

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शनिवार को अपनी दुल्हन के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उनका बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। कार में दुल्हन शिप्रा पूरे समय घूंघट में रहीं। इस्कॉन मंदिर के पास स्थित उनके आवास पर रिश्तेदार मौजूद रहे। शुक्रवार को यमुनानगर (हरियाणा) की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए थे। जयपुर में वैदिक रीति-रिवाज से हुई शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चली थीं। रात को हुए आशीर्वाद समारोह में ताज आमेर होटल के कुंदनवन को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों ने कथावाचक को आशीर्वाद दिया था। यहां क्लासिकल म्यूजिक का स्टेज बनाया गया था, जहां कलाकारों ने भक्ति रस पर आधारित रागों पर प्रस्तुतियां दी थीं। शुक्रवार को कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री, देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी मौजूद रहे। शादी समारोह की PHOTOS… 1 मिनट में देखिए इंद्रेश उपाध्याय की शादी का VIDEO:सोने सी चमकती साड़ी में सजी दुल्हन, हंसी-मजाक करते दिखे धीरेंद्र शास्त्री पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *