एकलखी में गूंजा हिंदुत्व का जयघोष,विराट सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो चीफ: विपिन द्विवेदी
सुलतानपुर:इसौली विधानसभा क्षेत्र के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत एकलखी ग्राम पंचायत में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व शंखनाद के साथ किया गया।सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर हिंदुत्व और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।मुख्य वक्ता डॉ.राधा कृष्ण ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन दर्शन की आत्मा है।उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है और समाज को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी से जाति-पंथ से ऊपर उठकर हिंदू एकता को सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को पं. यमुना पांडे, पं. शत्रुघ्न मिश्र एवं भगिनी रीता ने भी संबोधित किया।आयोजन के दौरान संघ द्वारा नियुक्त पड़रे न्याय पंचायत पालक वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला एवं ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने मंचासीन संतों व अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह, अजय सिंह, सचिन सिंह, विजय पांडे, इंद्रपाल सिंह, श्रवण तिवारी, भाजपा नेता अवधेश दुबे, विकास सिंह, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *