लखनऊ। नव ज्योति सेवा संस्थान (Non-Government Organisation) ने अपना चौथा स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया। यह कार्यक्रम संस्थान की त्रिवेणी नगर शाखा एवं जानकीपुरम शाखा में भव्य रूप से आयोजित किया गया।त्रिवेणी नगर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेवल टाइम्स के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट श्री नवल जी तथा इनायत ब्लेसिंग्स फाउंडेशन की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट मानसी बाजपेयी जी,आप बीती जग बीती के संपादक शिव निगम जी एवं मनाली निगम जी , प्राइम इंडस्ट्री के मालिक सोमदत्त मिश्रा जी एवं शिक्षिका अंजू सिंह जी उपस्थित रहीं। एवं नव ज्योति सेवा संस्थान की टीम में शशांक चतुर्वेदी, विकास यादव, नितिन सक्सेना, गरिमा शुक्ला, रंजना सिंह,लाल बिहारी ,अभय मिश्रा शालिनी पाल, किरन सिंह, रविंद्र दीक्षित , उपस्थित रहे ।
जानकीपुरम ब्रांच में
मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति मिश्रा जी ,रेणु जी,शैली जी तथा रंजना जी,उपस्थित रही, एवं संस्था के प्रेसिडेंट अमन कटियार जी, और ब्रांच हेड वेनेस्सा मिश्र जी उपस्थित रही ,नव ज्योति सेवा संस्थान के बच्चों ने एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।दोनों शाखाओं में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया यह स्थापना दिवस न केवल उत्सव का अवसर था, बल्कि समाज के प्रति संस्थान की निरंतर सेवा, समर्पण और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा का प्रतीक भी बना। नव ज्योति सेवा संस्थान भविष्य में भी समाज के हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करता रहेगा।
नव ज्योति सेवा संस्थान का 4वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
