शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी – डीएम

– डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
– सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें आयी, 05 का तत्काल हुआ निस्तारण

रायबरेली- मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 62, पुलिस 07, विकास 07, विद्युत 07, पूर्ति विभाग 03, लोक निर्माण विभाग 02, नगर पंचायत 02, सिंचाई विभाग 01 एवं चकबंदी विभाग 01 कुल 92 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 05 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संतोष कुमार नि० ग्राम अतागंज उसरी तहसील सलोन को 150 वर्गमीटर का आवासीय पट्टा का आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार, तहसीलदार दीपिका सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *