लखनऊ समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा

यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मोबइल फोन पर भेजे अलर्ट में कहा गया है कि बिजली कड़कने के साथ 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तेज बारिश होगी। सभी सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। दरअसल, प्रदेश में पिछले 7 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। आंधी और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम बदला है। आज यानी गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं,16 डिग्री के साथ बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं आपस में टकराकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं। आज मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कल से इसमें कुछ सुधार होगा। गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाएगी। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक मौसम खराब रहेगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *