यूपी के 72 जिलों में B.Ed प्रवेश परीक्षा आज:बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम से निगरानी, 4.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे; 5 स्टेप में चेकिंग

यूपी में आज संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा है। लगातार चौथी बार परीक्षा की जिम्मेदारी झांसी का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय संभाल रहा है। प्रदेश के 72 जिलों में 1011 सेंटर पर 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने 167 प्रतिनिधियों को जिलों में तैनात किया है। सभी प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भी की जाएगी। अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले 5 स्टेप में चेकिंग होगी, जिनमें आधार, एडमिट कार्ड, फोटो, चेहरा, रेटिना मिलान आदि हैं। 20 हजार 500 AI कैमरे और 37 हजार अधिकारी-कर्मचारी निगरानी में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों पर 20,500 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर है। इसके अलावा प्रदेशभर में 37 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी पर हैं। इन कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी केंद्रों पर निगरानी, सुरक्षा और परीक्षा संचालन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *