यूपी के 30 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट:22 जिलों में हीटवेव चलेगी; 2 दिन बाद आएगा मानसून, पारा 8-9°C तक गिरेगा

यूपी में मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 15 दिनों से मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका हुआ है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29 जून तक प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। यानी यह करीब 8 दिन की देरी से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। आज यानी शनिवार सुबह की शुरुआत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज धूप के साथ हुई। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से कुछ कम है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। कई शहरों में तापमान 42°C के पार पहुंचेगा। गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। इसके अलावा, आज 30 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार की बात करें तो लखीमपुर खीरी 43.2°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बांदा-आगरा में पारा 43°C, लखनऊ में 42.4°C, अलीगढ़ में 42.2°C और प्रयागराज में 42°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद यूपी में मानसूनी बारिश शुरू होगी। जिन इलाकों में बारिश नहीं भी होगी, वहां भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट आएगी। इससे झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलेगी। 30 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून 15 दिनों से महराजगंज के पास रुका है। अब अगले दो दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के यूपी में प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आज और कल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तपिश और लू का असर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी, तराई और कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाएं चलने और मामूली बारिश होने की भी संभावना है। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *