यूपी में नदियां उफनाईं, 2 मकान नदी में समाए; VIDEO:काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा डूबा; लखनऊ समेत 30 शहरों में बारिश

मानसून एक बार फिर से पूरे यूपी में छा गया है। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 30 शहरों में बारिश हो रही है। इसके अलावा, ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। आगरा में दिन में अंधेरा छा गया। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 31 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इधर, प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी किनारे कटान हो रहा है। एक मकान 5 सेकेंड में नदी में समा गया। लखीमपुर में शारदा नदी के कटान में एक घर समा गया। गनीमत रही कि उस वक्त अंदर कोई नहीं था। कानपुर में गंगा चेतावनी स्तर तक पहुंच गई है। प्रशासन ने नदी में बोटिंग पर रोक लगा दी है। वाराणसी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। प्रयागराज संगम पर अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे पहले, शनिवार को बरेली, आगरा समेत 25 शहरों में बारिश हुई। गोरखपुर में 6 घंटे में 110 मिमी. बारिश हुई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। घरों में बारिश का पानी घुस गया। जिला अस्पताल की OPD में पानी भर गया। बरसाती पानी से भरे गड्‌ढे में डूबकर लड़के की मौत हो गई। मौसम की 3 तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और बादलों के सिस्टम के झारखंड की तरफ बढ़ने की वजह से कारण मानसून की हवाएं अब यूपी की तरफ मुड़ गई हैं। इस वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *