ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
उन्नाव। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह के साथ थाना बारासगवर क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। यात्रा मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा भी मौजूद रहे और उन्होंने स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कराया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।
