यूपी में कॉकरोच पार्टी के समर्थन में वकील-छात्र सड़क पर:मेरठ में अर्थी निकालकर विरोध, लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब दिए

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को छात्र और वकील सड़क पर उतर आए हैं। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, “जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।” मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। पुलिसकर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं से प्रतीकात्मक अर्थी छीन ली और अपने साथ ले गए। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया। पुलिस उसे उठाकर वहां से ले गई। कानपुर में सपा विधायक ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया। दरअसल, CJP ने देशभर में आंदोलन की अपील की है। इसे देखते हुए प्रदेशभर की पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- सरकार छात्रों के आंदोलन को उग्र बताने की कोशिश कर रही है। यह उग्र आंदोलन नहीं है, बल्कि युवा रोजगार मांग रहे हैं। पुलिस के डंडे में सरकार का चेहरा दिखता है। 4 तस्वीरें देखिए… यूपी में प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *