यूपी डेंटल शो-2026 का भव्य शुभारंभ, आधुनिक तकनीकों और स्वास्थ्य नवाचार पर जोर

 

 

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ, 25 जुलाई। भारतीय दंत चिकित्सा संघ (आईडीए) उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय 8वें यूपी डेंटल शो-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश समेत देशभर से बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों, डेंटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह में आधुनिक दंत चिकित्सा, नई तकनीकों, डेंटल उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा नवीनतम डेंटल उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक संदीप बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा और उद्योग के बेहतर समन्वय से समाज को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।आयोजन समिति में डॉ. टी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. अश्वनी मिश्रा और डॉ. पंकज तनेजा सहित कई पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह डेंटल शो 25 एवं 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें वैज्ञानिक सत्र, कार्यशालाएं, लाइव डेमो और डेंटल उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *