ब्यूरो चीफ: विपिन द्विवेदी
सुल्तानपुर:पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री सतीश सिंह, सचिव श्री प्रमोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री अंजनी जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश मिश्रा एवं श्री संतोष सिंह “राज” सहित संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अभियान के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प लिया। “एक पौधा – एक संकल्प, हरित भारत की ओर एक सार्थक कदम।”
