ब्यूरो चीफ: विपिन द्विवेदी
सुलतानपुर- जिले से संचालित माननीय मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत संचालित बसो पर बगैर परिचालक के प्राइवेट आदमियों द्वारा टिकट की धनराशि यात्रियों से की जा रही है वसूली बस पर यात्रियों से अधिक पैसा वसूल रहे व्यक्ति से जब पूछा गया तो उसने बताया कि बस अड्डे से हम लोग सवारी भरते हैं और यात्रियों से पैसा वसूलते है ।
इस संबंध मे ए आर एम सुलतानपुर सुरेश चंद से जब फोन वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जिले मे 6 बसे माननीय मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत संचालित है जिस पर बस और कंडक्टर रखने की जिम्मेदारी बस मालिकों की है लेकिन यात्रियों को टिकट देना अनिवार्य है जबकि अन्य रोडवेज बसों के किराए से 10% कम का किराया इन बसों पर यात्रियों से लिया जाता है परंतु बस मालिकों व कुछ अधिकारियों की सेटिंग सेटिंग के चलते योजना अंतर्गत संचालित बसों पर सामान्य बसों की तरह यात्रियों से किराया वसूला जा रहा है और ना ही किसी यात्रियों को टिकट दिया जा रहा है ऐसी स्थिति में माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को कुछ अधिकारी व बस मालिक लगा रहे हैं पलीता।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंसूबों पर फेर रहे हैं पानी
