दुर्घटना में घायल युवक के ऑपरेशन के लिए अंकित सिंह परिहार ने की आर्थिक मदद

 

दुर्घटना में घायल युवक के ऑपरेशन के लिए अंकित सिंह परिहार ने की आर्थिक मदद

उन्नाव। परिवार क्षेत्र के ब्लॉक सुमेरपुर के ग्राम पितुवाखेड़ा निवासी युवक अवनीश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार तत्काल अस्पताल पहुंचे।

अंकित सिंह परिहार ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए घायल युवक के ऑपरेशन के लिए आवश्यक धनराशि अस्पताल में जमा कराई तथा उसकी रसीद परिजनों को सौंप दी। उन्होंने परिजनों से घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अंकित सिंह परिहार की इस पहल की परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद के प्रति मानवीय संवेदना का उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *