अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद अशोक रावत का जनपद में हुआ प्रथम आगमन

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद अशोक रावत का जनपद में प्रथम आगमन हुआ जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ नैमिष दर्शन भी किया गया। इस कड़ी में उन्होंने माता ललिता एवं चक्रतीर्थ के दर्शन किए एवं नैमिषारण्य के साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामकृष्ण भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सीतापुर की जनता का मुझे सदैव स्नेह मिला है आज पार्टी ने प्रदेश में बड़ा दायित्व दिया है मैं प्रयास करूंगा इस दायित्व का सत प्रतिशत निर्वहन कर सकूं। और 2027 के चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिले। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि सांसद रहते अशोक रावत का कार्य हमेशा जनता एवं पार्टी के प्रति सम्मान जनक एवं अनुशासन पूर्ण रहा है अब प्रदेश में बड़े दायित्व के साथ उनका काम और भी ज्यादा उत्साह पूर्ण होगा जिससे कार्यकर्ता और मजबूती से अपने लक्ष्य को पूर्ण कर पाएगा हम सबको विश्वास है कि संगठन को विशेष धार मिलेगी जिससे 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी विजय मिलेगी। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अशोक रावत द्वारा संत रविदास मंदिर पहुंचकर उनका पूजन अर्चन किया गया और उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विपुल प्रताप सिंह महेश शर्मा, रेखा वर्मा सुधाकर शुक्ला, विश्राम सागर राठौर, अजय विश्वकर्मा, सावित्री देवी, मंजू राजवंशी, नैमिष रतन तिवारी,जया सिंह कुसुम सिंह सुधीर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *