कांवड़ लेकर निकली मां ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया:घुटनों के बल 2400km चल रहा भक्त, कानपुर मेयर स्कूटी से मंदिर पहुंचीं

आज सावन का पहला सोमवार है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर समेत पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में अब तक 3 लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय अकेले स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रदेशभर की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिख रहा है। मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बच्चों का नाम ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ रखा। मेरठ के हरपाल नाथ (65) हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल चल रहे हैं। वे अपने पेट में रस्सी से बांधकर चार पहियों वाली कांवड़ को खींच रहे हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर पहुंचे दिल्ली के हर्ष 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। उधर, अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िए की मौत हो गई। 8 गंभीर घायल हैं। हरदोई में जल लेने गए तीन युवक गंगा नदी में बह गए। एक को गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया। दो की तलाश जारी है। वहीं, रायबरेली में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई। 8 हालत नाजुक बनी हुई है। कांवड़ यात्रा और मंदिरों में भीड़ की तस्वीरें- सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *