पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला, कहा- ‘भगवा का अपमान है’

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

उन्नाव – राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज (31 जुलाई) संसद परिसर में एक प्रतीकात्मक राजनीतिक नाटक दिखाया. इस नाटक में पप्पू यादव साधु का भेष धारण कर हाथों में भगवान राम की तस्वीर और एक दानपेटी लेकर बैठे हुए थे. अब इस पर सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.इस नाटक पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के उन्नाव से सासंद साक्षी महाराज ने पप्पू यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने भगवा का अपमान किया है और सदन में उनको नेता ‘कालनेमी’ कहकर पुकार रहे हैं.संसद में पप्पू यादव के इस नाटक का साथ देते हुए विपक्ष के अन्य नेता उन्हें चोर-चोर कहकर पुकारने लगे और ‘नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, चोरी नहीं चलेगी’, ‘चंदा चोर’ और ‘दान की चोरी नहीं चलेगी’, जैसे नारे भी लगाने लगे. वहीं कई सांसद उनके पास रखी दान पेटी में थोड़ा-बहुत चंदा डालते भी नजर आए. इस नाटक का साथ देते हुए नेता प्रतिपक्ष का राहुल गांधी ने भगवान राम की तस्वीर को प्रणाम किया, इसके बाद दान पेटी में चढ़ावा भी चढ़ाया. बाद में दानपेटी को उठाकर पप्पू यादव भागते भी नजर आए, जबकि कुछ नेता उनसे छीना-झपटी करते नजर आ रहे थे.दरअसल, यह पूरा नाटक अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हुआ है. इस मामले में 13 जून 2026 को SIT का गठन हुआ था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर चोरी में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में नई 3 सदस्यीय SIT टीम का गठन किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *