यूपी में पानी में लेट-लेटकर मंदिर पहुंचे भक्त:ढाई फीट के युवक ने उठाई कांवड़, दादा को तराजू में लेकर निकले पोते

आज सावन की शिवरात्रि है। यूपी के शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्तों और कांवड़ियों की 2 KM लंबी लाइन लगी है। अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी 2 KM लंबी कतार लगी है। इधर, पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है, तो कोई जल लेने जा रहा है। बागपत के ढाई फीट लंबे चीनू कश्यप ने कांवड़ उठाई है। 26 साल के चीनू ने हरिद्वार से गंगा जल भरा और बागपत के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सहारनपुर में 95 साल के दादा को उनके 5 पोते तराजू में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। तराजू के दूसरे पलड़े में दादा के वजन के बराबर 45 लीटर गंगाजल रखा गया है। पांचों पोते बारी-बारी से कांवड़ लेकर चल रहे हैं। संभल में बारिश से भरी सड़क पर लेटकर भक्त सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। 4 तस्वीरें देखिए सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *