यूपी में 18 IPS के ट्रांसफर:प्रीतिबाला गुप्ता को ATS एसपी बनाया, सतीश कुमार को SSF का जिम्मा

यूपी सरकार ने मंगलवार शाम को 18 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। IPS प्रीतिबाला गुप्ता को ATS का SP बनाया गया है। सतीश कुमार को SSF के सेनानायक की कमान सौंपी गई है। लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात संजीव सुमन को UPSIFS का SP बनाया गया है। समीर सौरभ को PAC, सीतापुर में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ का SP बनाया गया है। लखनऊ में तैनात वंशराज यादव को प्रयागराज भेजा गया है। उन्हें SSF के सेनानायक की कमान सौंपी गई है। आशुतोष द्विवेदी को APTC, सीतापुर से अयोध्या भेजा गया है। उन्हें अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के SP संजय राय को लखनऊ भेजा गया है। उन्हें CID का SP बनाया गया है। कृष्ण गोपाल मुरादाबाद PTC में SP बने आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान का SP बनाया गया है। सहारनपुर SSF में सेनानायक कृष्ण गोपाल का मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ है। उन्हें PTC में SP बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को मिर्जापुर RTC का SP बनाया गया है। शोएब इकबाल को लखनऊ में यातायात निदेशालय में SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल मिठास को लखनऊ में तकनीकी सेवाओं का SP बनाया गया है। खबर लगातर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *