मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। पुलिसवालों ने उन्हें टांगकर वैन-बस में बैठाया और ईको गार्डन ले गए। वहीं, काशी में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर को जूतों से पीटा। महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया। मुरादाबाद, गोरखपुर और सहारनपुर में भी कांग्रेसियों और पुलिसवालों के बीच धक्का-मुक्की हुई। गाजियाबाद में नेताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। हापुड़ में पुलिस ने 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के प्रदर्शन की 5 तस्वीरें- CEC को लेकर क्या विवाद है, पढ़िए द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की गई थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसी आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर लिखा- गद्दार:आगरा में कालिख भी पोती; लखनऊ में पुलिस से भिड़े, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं
