संवाददाता :अमर बहादुर
अखंड नगर/सुल्तानपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी,खेल मैदान के परिसर में आयोजित,मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से की पहुंचने की अपील अखंड नगर विकासखंड के ग्राम पाराबासूपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी के परिसर के खेल मैदान में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन विराट मेले का आयोजन किया गया है। मेले को लेकर आयोजक समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।मेला समिति,पाराबासूपुर की ओर से क्षेत्र के लोगों से मेले में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और मेले का आनंद लेने की अपील की गई है।यह मेला क्षेत्र की पुरानी परंपरा और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक माना जाता है।हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले में क्षेत्रवासियों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।मेलासमिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध किया है।
निवेदक:मेला समिति,पाराबासूपुर,अखण्डनगर,सुलतानपुर
