ब्यूरो प्रमुख उमेश द्विवेदी
सुमेरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक के गंगापार स्थित ग्राम भगानेखेड़ा (दुलीखेड़ा) में भगवान निषादराज गुह की जयंती के अवसर पर अनुराग त्रिवेदी द्वारा मां काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का लिया गया संकल्प अब धरातल पर उतरने लगा है। मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराकर उन्होंने ‘जो कहा, वो किया’ की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि यह केवल मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि जनसेवा और संकल्प-पूर्ति की उस परंपरा का निर्वहन है, जो बाबा पंडित छन्नूलाल त्रिवेदी एवं पिता श्री रानू त्रिवेदी से पिछले 45 वर्षों से चली आ रही है।
उन्होंने कहा कि संकल्प लिया था, जिसे अब पूर्णता की ओर बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में 45 वर्षों से चली आ रही सेवा की परंपरा को आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ‘संकल्प जारी है, सेवा जारी है’ का संदेश दिया गया।

