अनुप्रिया बोलीं- यूपी में सभी सीटों पर हमारी तैयारी है:अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगे, लिखा- दलितों पर अत्याचार ही असली चरित्र

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उरई में कहा कि उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी तैयारी है। हालांकि, अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा कि अपना दल अभी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आगरा में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पर अखिलेश के साथ आजम खान की भी तस्वीर लगी है। लिखा है- बाबा साहब का अपमान, दलितों पर अत्याचार। यही है सपा का असली चरित्र। पोस्टर लगने की जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने यूनीपोल पर चढ़कर इन्हें फाड़ दिया। दूसरी ओर, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा। अखिलेश पर उनके बयान को लेकर कहा कि एक राजनीतिक दल, जिसके अध्यक्ष हैदराबादी अब्दुल हैं, वो यूपी आते हैं। जहां चुनाव होता है वहां टूरिस्ट के रूप में जाते हैं, घूमते हैं। वो कभी सत्ता से सवाल नहीं पूछते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *