काशी में देव दीपावली, 11 लाख दीये जगमगाए:लेजर-ड्रोन शो होगा, 40 देशों से लोग पहुंचे; कहा- आयोजन कल्पना से परे

काशी में देव दीपावली मनाई जा रही है। नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया। इसके बाद 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए। सभी घाट दीयों की रोशनी से जगमगा रहे हैं। देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से मेहमान काशी पहुंचे हैं। कुल 15 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। घाटों पर गंगा आरती, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर नमो घाट और हरिश्चंद्र घाट तक आकर्षक सजावट की गई है। मसान घाट की सजावट भी लोगों का ध्यान खींच रही है। बबुआ पांडेय घाट पर दीयों से लिखा- ‘राधे-राधे कमल खिला दे।’ पिछले साल 2025 में 25 लाख दीये जलाए गए थे। विदेशी पर्यटकों ने देव दीपावली की भव्यता की जमकर तारीफ की। कंबोडिया से आईं जेसिका ने कहा- मुझे इतने बड़े उत्सव की उम्मीद नहीं थी। ग्रीस की एलेक्सिया ने कहा- भारत खूबसूरत और आध्यात्मिक देश है। हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार काशी जरूर आना चाहिए। AI VIDEO में देखिए देव दीपावली क्यों मनाते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *