2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं। भाजपा पूरे प्रदेश में ‘जन विश्वास यात्रा’ निकालने की बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने यात्रा की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का घोषणा पत्र धकोसला पत्र है। सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। अपने पिछले तमाम कारनामों के बाद अब वे दावा कर रहे हैं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। वहीं, भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- जैसे शाम को घर आते समय पति बीवी से माफी मांग लेता है, अगले दिन सुबह फिर लड़कर चला जाता है। वही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का रिश्ता है। अब किसने किससे माफी मांगी, ये मैं कह नहीं सकता। जुगलबंदी पति और पत्नी की है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बगावती तेवर दिखाने वाले साथी सांसद राकेश राठौर की तारीफ की है। उन्होंने कहा- मेरी कल ही उनसे बात हुई है। जो इंसान थोड़ा गुस्सैल होता है, वह दिल का भी बहुत साफ होता है। सब कुछ ठीक है।
भाजपा ‘जन विश्वास यात्रा’ निकालेगी:केशव का सपा पर तंज- सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली; इमरान मसूद बोले- राकेश राठौर बगावत नहीं करेंगे
