तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की महिंद्रा पिकअप बरामद

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की महिंद्रा पिकअप बरामद

उन्नाव। असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक महिंद्रा पिकअप बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह व उपनिरीक्षक मोहम्मद मूनिस ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना असोहा में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित तीन आरोपितों को देवराबाबा पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा पिकअप (वाहन संख्या UP32 UN 9150) बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई।गिरफ्तार आरोपितों में सुधीर (30) पुत्र मुनेश्वर, शंकर (27) पुत्र बउवा, दोनों निवासी ग्राम पैंथर थाना असोहा, तथा अवधेश (23) पुत्र श्रीकृष्ण कुमार निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना असोहा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर के विरुद्ध असोहा थाने में पहले से भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद मूनिस, कांस्टेबल माधव पांचाल, कांस्टेबल अमरदीप, आरक्षी आकाश श्रीवास एवं आरक्षी दीपनारायण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *