अंबेडकर नगर – महरुआ थाना क्षेत्र के गोमती पब्लिक स्कूल मोड़ के पास रविवार शाम को एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया। बताते चले कि सुल्तानपुर-अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के पास स्थित एक पुराने, बंद मकान में शव लगभग 5 दिनों से पड़ा था। यह मकान बुधराम प्रजापति स्वर्गीय का था, जिसमें आगे के कुछ कमरों में दरवाजे लगे हैं, जबकि पीछे के हिस्से में कमरा खुला है। बीते कई दिनों से शव सड़ने की वजह से आसपास के इलाके में दुर्गंध फैलने लगी, जिसके कारण कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी खोजबीन शुरू की। जब लोगों ने मकान के पीछे के कमरे में जाकर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा मिला, जो पूरी तरह सड़ चुका था।स्थानीय लोगों ने तुरंत महरुआ थाना पुलिस को सूचना दी, मौकेपर थाना प्रभारी दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन चेहरा बुरी तरह सड़ जाने के कारण कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका।थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
जांच में जुटी पुलिस
ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट के आधार पर शव की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शव किसी बाहरी व्यक्ति का हो सकता है, जिसे संभवतः हत्या कर यहां फेंका गया है।
महरुआ थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।.
