तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

अंबेडकर नगर: थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम भसड़ा में एक दुखद घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय प्रशांत कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार पुत्र लालजी, निवासी ग्राम भसड़ा, कल शाम करीब 5:30 बजे अपने घर के सामने स्थित तालाब के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
आज सुबह लगभग 8:30 बजे, गांववालों ने तालाब में युवक का शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची कोतवाली टांडा पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता लालजी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी और उचित कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।परिजनों में मचा कोहराम
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *