वाराणसी में नागा साधुओं ने लहराईं तलवारें:शरीर पर भभूत लगाकर बैंडबाजा के साथ निकाली पेशवाई; काशी के 10 घाट श्रद्धालुओं से फुल

वाराणसी में आज माघी पूर्णिमा पर नागा साधु संतों की बैंडबाजा और ढोल नगाड़ों के साथ पेशवाई निकाली गई। नागा साधुओं की यात्रा 10KM लंबी है। जिसमें 1 हजार से अधिक नागा साधु मौजूद रहे। साधु-संतों ने पेशवाई निकालने से पहले श्रंगार किया, शरीर पर भभूत लगाई। इसके बाद हाथों में गदा, भाला और त्रिशूल लेकर निकले। इस दौरान साधु रास्ते में रुक-रुक कर तलवार, गदा और त्रिशूल से करतब दिखाते रहे। लाठियां भांजते हुए चल रहे थे। हर-हर महादेव के जयघोष से गलियां गूंजती रहीं। उनके दर्शनों के लिए लोग घरों के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहे। कुछ लोग छत से हाथ जोड़कर उनको प्रणाम किया। पेशवाई तपेश्वर मठ से निकलकर कमच्छा, जल संस्थान, भेलूपुर, सोनारपुरा, हरिश्चंद्र घाट होते हुए हनुमान घाट पहुंचेगी। पेशवाई जूना अखाड़े में प्रवेश कर गई है। अब यहां से सभी साधु संत घाटों पर डेरा डालेंगे। डॉ. शिवानंद पूरी ( थानापति) जूना अखाड़ा ने बताया अब सभी पंच यहां विराजमान होगे और पुनः शिवरात्रि को पेशवाई होगी और बाबा का दर्शन करेंगे। स्नान के लिए 20 लाख श्रद्धालु काशी पहुंचे
वहीं माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए 20 लाख श्रद्धालु काशी पहुंचे हुए हैं। भोर से ही गंगा स्नान का दौर चल रहा है। काशी के प्रमुख 10 गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अधिक है। स्नान सुरक्षित हो इसके लिए गंगा में मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। देर रात आलाधिकारियों ने उसका निरीक्षण किया। काशी में तीन प्रमुख कार्यक्रम हैं, जिसमें सुबह से गंगा स्नान चल रहा है। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं से काशी में भीड़ बढ़ी है, जिससे विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5KM लंबी लाइन लगी हुई है। मंदिर के चारों द्वार से दर्शन कराया जा रहा है। माघी स्नान और पेशवाई की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *