समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने सांसद डिंपल यादव को हिरासत में ले लिया है। डिंपल, इकरा हसन और प्रिया सरोज पार्टी के बाकी सांसदों के साथ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रही थीं। सपा ने ‘X’ पर लिखा- दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं डिंपल यादव और सपा के अन्य सांसदों को हिरासत में लेना, छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। संसद के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते। इससे पहले, यूपी में सपा और कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के खिलाफ और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। काशी में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें सड़क पर घसीटा और गाड़ियों में भरकर इको गार्डन ले गई। आगरा में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोक हुई। कांग्रेसी DM कार्यालय विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। सपा के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें- पूरा मामला ग्राफिक में समझिए- प्रदर्शन से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें- सपा के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
सपा बोली-डिंपल यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया:कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची थीं; लखनऊ में पुलिस ने सपाइयों को घसीटा
