काशी में देसी-विदेशी पर्यटकों की जुगलबंदी:ढोल-मजीरे की थाप पर खूब लगे ठुमके, भक्तिमय हुआ माहौल

वाराणसी में माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। गंगा घाट पूरी तरह से खचाखच भरे हैं। इसी बीच देसी और विदेशी पर्यटकों में जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। बुधवार को रीवा घाट पर इस्कॉन मंदिर से जुड़े विदेशी पर्यटक पहुंचे। यहां ढोल, हारमोनियम और मजीरे के साथ हरे कृष्णा हरे रामा की धुन बजानी शुरू की। तभी थोड़ी देर में गंगा स्नान करने श्रद्धालु भी उनके साथ जुड़ते गए। हरे कृष्णा, हरे राम की धुन पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। एक तरफ ढोल-मजीरे की थाप तो दूसरे ओर जमकर ठुमके लगे। तस्वीरें देखिए… विदेशी पर्यटक बोले- बनारस आकर बहुत अच्छा लगा ऑस्ट्रेलिया से आए विदेशी मेहमानों ने कहा कि आज यहां काफी भीड़ है, लेकिन हमें बहुत अच्छा लग रहा है। वाराणसी आने के लिए हम काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा- महाकुंभ जाने की भी इच्छा है लेकिन वहां बहुत भीड़ है। ट्रैफिक बहुत ज्यादा है, इसलिए हम बनारस घूमकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां से अपने देश चले जाएंगे। उन्होंने बताया- काशी अच्छी जगह है। यहां घूमकर और यहां के बारे में जानकर काफी अच्छा लग रहा है। पर्यटकों ने तुलसी की चाय बनाना सीखा
विदेशी पर्यटकों के गाइड अभिषेक ने सभी को वाराणसी की प्रसिद्ध तुलसी की चाय पिलाई। चाय बनाने वाले विजय से पर्यटकों ने रेसिपी समझी। एक विदेशी पर्यटक ने चाय पत्ती भी खरीदी। उन्होंने कहा कि सबसे बेस्ट चाय हमें यहां की लगी। गाइड अभिषेक ने चाय कैसे बनाई जाती है, कुल्हड़ कैसे बनता है। इन सबके बारे में पर्यटकों को पूरी जानकारी दी। ……………… ये खबर भी पढ़िए… LIVE वाराणसी में माघी पूर्णिमा स्नान पर उमड़ी भीड़:काशी के 10 गंगा घाट फुल; ड्रोन से निगरानी, बाबा के दर्शन को 5KM लंबी लाइन वाराणसी में आज माघी पूर्णिमा स्नान के लिए 20 लाख श्रद्धालु काशी पहुंचे हुए हैं। भोर से ही गंगा स्नान का दौर चल रहा है। काशी के प्रमुख 10 गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अधिक है। स्नान सुरक्षित हो इसके लिए गंगा में मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। देर रात आलाधिकारियों ने उसका निरीक्षण किया। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *