कविता मेरे हॉस्पिटल में जॉब करती थी। हम दोनों में प्यार हुआ। हमने कमरे में उसकी मांग भरी। मगर वह कहती थी, अपनी पत्नी को तलाक दो और मुझसे कोर्ट मैरिज करो। फिर मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 16 सितंबर को उसका फोन आया। उसने कहा- मेरे पेट में दर्द है। मैं उसे बाहर लेकर गया और बर्गर खिलाया। इसके बाद उसे बेहोशी के 2 इंजेक्शन लगाए। नेशनल हाईवे पर गाड़ी के रिंच से उसके चेहरे पर वार किए। पहचान न हो इसलिए चेहरे पर तेजाब डाला। फिर उसे न्यूड कर दिया, ताकि रेप का मामला लगे। ये कहना है बरेली के डॉ. श्रीपाल का है, जिसने साथ काम करने वाली नर्स की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाकी सामान बरामद कर लिया है। पढ़िए पूरा खुलासा… पत्नी के कहने पर कविता को अस्पताल से निकाला
आरोपी डॉक्टर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम दोनों में प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी मेरी पत्नी को हो गई थी। पत्नी से मेरा झगड़ा होने लगा। पत्नी के कहने पर कविता को हॉस्पिटल से निकाल दिया। उसे संजय नगर में किराए पर एक कमरा भी दिलवा दिया। मगर मेरा पत्नी से आए दिन झगड़ा हो रहा था। इधर कविता लगातार शादी करने का दबाव डाल रही थी। मैं परेशान हो गया था। फिर 16 सितंबर को मैंने उसे अधमरा कर दिया। मुझे लगा वह मर गई। इसलिए मैं घर आकर सो गया। अगले दिन न्यूज से मुझे जानकारी मिली कि कविता जिंदा है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 17 सितंबर को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल के पास से पीड़िता के कपड़े- फिरोजी रंग का सूट, प्लाजो, दुपट्टा, लेडीज इनर वियर, गुलाबी रंग की चप्पल, वारदात में इस्तेमाल हुआ रिंच, तेजाब की दो बोतलें (एक भरी और एक खाली) और मेडिकल ग्लब्स बरामद हुए। परिवार ने भी नहीं दिया साथ
जब पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, तो पुलिस ने उसके पिता को बुलाने के लिए फोन किया। लेकिन पिता ने पुलिस से आने से मना कर दिया और कहा कि बेटी अपनी मर्जी से किसी के साथ रह रही थी, इसलिए परिवार उससे नाराज है। 20 सितंबर की देर रात को जब बेटी के मरने की खबर पुलिस ने बदायूं में परिवार को दी। तब परिजन बदायूं से आकर बेटी के शव को ले गए। नर्स ने कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो मर्डर का प्लान बनाया
डॉ. श्रीपाल, जो बरेली के बीसलपुर चौराहा पर श्री अनन्तरूप हॉस्पिटल का संचालक है। वो अपने अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ लिव इन में रहता था। नर्स बदायूं की रहने वाली थी। शुरुआत में डॉक्टर ने शादी का वादा कर नर्स को किराए के मकान पर रखा और लगातार शारीरिक शोषण किया। जब नर्स ने कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया, तो डॉक्टर ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा- यह बेहद संवेदनशील मामला है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल सभी सामान बरामद हो चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें स्पष्ट है कि नर्स की मौत सिर पर गहरे वार और तेजाब से हुए जख्मों की वजह से हुई। पुलिस की टीमें पूरे केस की चार्जशीट जल्द कोर्ट में दाखिल करेंगी। —————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी की PCS अफसर बोलीं-मिलना हो तो पोस्ट शेयर करो, फिर साथ में फोटो पोस्ट करूंगी, स्वाति गुप्ता ने किया फेसबुक लाइव लखनऊ में PCS अफसर स्वाति गुप्ता रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने कहा- जो मुझसे मिलता है, उसके पोस्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती हूं। जिसको मुझसे मिलना है, वो 30 दिन तक पोस्ट शेयर करे। उसके फोटो के साथ पोस्ट करूंगी। पढ़िए पूरी खबर
