अलीगढ़ में सड़क हादसे में बच्ची की मौत:नुमाइश देखकर ई-रिक्शा में बैठकर वापस आ रहा था लखनऊ का परिवार, ऑटो ने मारी टक्कर

अलीगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां की नुमाइश देखकर वापस लौट रहे परिवार को एक ऑटो ने रौंद दिया। इस घटना में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। ये परिवार लखनऊ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिवार ने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वो मौके पर नहीं पहुंची, जिससे इलाज के अभाव में बच्ची की मौत हो गई। परिवार वालों का अपने घर का बच्चा खोकर रो रोकर बुरा हाल है। लखनऊ से आया ये परिवार अलीगढ़ के नुमाइश देखकर ई-रिक्शे में बैठकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बन्नादेवी थाना इलाके के रसलगंज में ऑटो ने टक्कर मार दी। जिसमें छोटी बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद ऑटो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *