यूपी पुलिस में भर्ती के लिए बरेली में दौड़ चल रही है। शहर के पीएसी ग्राउंड में बुधवार को दौड़ में शामिल 6 अभ्यर्थियों के पैर टूट गए। दौड़ते वक्त अचानक हड्डी चटकने की आवाज आई। अभ्यर्थी कराहते हुए ग्राउंड पर गिर पड़े। सभी को अस्पताल ले जाया गया। इलाज चल रहा है। सोमवार और मंगलवार को भी 2 अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर आया था। यूपी पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा 10 फरवरी को शुरू हुई थी। यह 15 फरवरी तक चलेगी। बरेली में कुल 14 हजार अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। बरेली- लखनऊ नेशनल हाईवे के पास आठवीं वाहिनी पीएसी मैदान पर ये दौड़ परीक्षा आयोजित की जा रही है। 9वें राउंड में तो कोई 12वें राउंड में गिरा
बुधवार को दौड़ लगा रहे बदायूं के राम लखन (25 साल) 12वें राउंड में, विशेष कुमार (22 साल) 9वें राउंड में, मुरारी लाल (27 साल) 12वें राउंड में, विपिन निवासी बहेड़ी 11 वें राउंड में गिर गए। जिससे उनके पैर में फैक्चर हो गया। वहीं, हरेंद्र सिंह (27 साल) निवासी शिकोहाबाद और पंकज (24) फिरोजाबाद भी दौड़ते वक्त गिर पड़े। उनके भी पैर में फैक्चर हो गया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यूपी पुलिस दौड़ परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थी पंकज ने बताया, ‘वह फिरोजाबाद से पुलिस भर्ती में शामिल होने आए थे। चौथे राउंड में अचानक वह जमीन पर गिर गए। तब उन्हें पता चला कि पैर में फैक्चर हो गया है। इसके बाद उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ मुरारी लाल ने बताया, ‘वह बदायूं के बिसौली क्षेत्र का रहने वाले हैं। 11 राउंड पूरे कर लिए थे। 12 वें राउंड में गिर कर घायल हो गए। घटना में उनका पैर टूट गया। अच्छी तैयारी की थी, पर आज यह सब खराब हो गया।’ दौड़ के पहले दिन टूटा था महिला अभ्यर्थी का पैर
दौड़ परीक्षा के पहले दिन सोमवार को एक महिला अभ्यर्थी दीक्षा का पैर टूटा था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए थे। बाद में उसे शहर के मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी ऐसी घटना सामने आई थी। बदायूं से पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थी शक्ति दौड़ के दौरान 10वें राउंड में अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए थे। मौजूद पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस से बरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने अभ्यर्थी का पैर टूटा होने के पुष्टि की। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। अलीगढ़ में भी हुआ था ऐसा हादसा
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की फिजिकल परीक्षा के दौरान सोमवार को अलीगढ़ में इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें आगरा की एक महिला परीक्षार्थी का दौड़ते समय अचानक पैर टूट गया था। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। ——————————- यह खबर भी पढ़िए… संत प्रेमानंद से पुलिस अफसर बोला-एनकाउंटर का पश्चाताप कैसे करूं:हाथ जोड़कर कहा- मन अशांत है, महाराज ने बताया उपाय महाराज जी! मैं पुलिस में नौकरी करता हूं। थानाध्यक्ष के पद पर मेरठ में तैनात हूं। मैंने अब तक बहुत एनकाउंटर किए। बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान मेरे सीने में गोली लगी। मेरी मौत का समाचार भी जारी हो गया था, प्रभु कृपा से बच गया। अब मेरा मन विचलित रहता है, पश्चाताप क्या होगा?’ पढ़ें पूरी खबर…
