बाराबंकी में एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। हादसा एक्सप्रेस-वे पर 53वें किलोमीटर के पास हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के अजीजुल हक का शव था। हादसे में भाई अमीनुल हक (40) और उनके रिश्तेदार रूपिक (50) की मौत हो गई। दोनों कोच बिहार जिला के मुक्ति बालाभूत गांव के रहने वाले थे। इनके साथ जयपुर के रहने वाले मकबूल खान (52) ने भी दम तोड़ दिया। इनके अलावा, एंबुलेंस ड्राइवर हरिओम योगी (31) और अजय (33) की भी जान चली गई। हरिओम राजस्थान के अलवर और अजय दौसा का रहने वाला था। हादसे की तस्वीरें एंबुलेंस में कोई जीवित नहीं बचा, मौके पर ही मौत हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया- एंबुलेंस में सवार कोई जीवित नहीं बचा। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों से डिटेल लेकर पुलिस ने उनके परिवार को सूचित किया। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। ———————–
ये खबर भी पढ़ें शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला:मथुरा में बेटे की बारात लेकर निकले थे, खून से लथपथ मिली लाश मथुरा में शादी का कार्ड नहीं देने पर दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। खेत में शव देखकर लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें
शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे
