रमजान और नवरात्रि को लेकर दोस्तपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,पुलिस सख्त सीओ बिनय गौतम व थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो चीफ:विपिन कुमार द्विवेदी

दोस्तपुर / सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर क्षेत्र में कादीपुर सीओ की अगुवाई में रुट मार्च निकाला गया व लोगों से भयमुक्त माहौल में त्योहार मनाने के लिए कहा गया।
दोस्तपुर कस्बे में ईद और नवरात्रि के त्योहारों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है कादीपुर क्षेत्राधिकार विनय गौतम के नेतृत्व में दोस्तपुर थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में रुट मार्च निकाला और लोगों को पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की हिंसा हुई तो पुलिस का जवाब फिर एक नजीर बन जाएगा व दंगाइ किसी भी मज़हब के क्यों न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *