ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुलतानपुर / उत्तर प्रदेश:।भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा 29 मार्च शनिवार को शाम 7 बजे ठठेरी बाजार,चौक में 13 वां विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा.गुरुवार को कवि सम्मेलन व हिंदू नव वर्ष उत्सव मनाने को लेकर नमक मंडी में बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के संयोजन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्री प्रकाश ने कार्यक्रम तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने हिंदू नव वर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि का सृजन, पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् प्रारंभ,भारत सरकार का राष्ट्रीय पंचांग एवं आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म इसी दिन हुआ था। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष, जिसे हिंदू नव वर्ष कहते हैं, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है,जो 30 मार्च 2025 को होता है,और इसके बाद विक्रम संवत 2082 का वर्ष शुरू होता है। उन्होंने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा अमूमन भारतीय समाज कैलेंडर वर्ष के अनुसार 1 जनवरी को नया वर्ष मानता है।उन्होंने कहा हिन्दू नववर्ष की सनातनी परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कवि सम्मेलन में देश के नामी गिरामी, राष्ट्रवादी कवियों एवं शायरों का जमावड़ा होगा।जिसमें कोटा से कुंवर जावेद, हापुड़ से ओज कवि अर्जुन सिसोदिया, दिल्ली से हास्य कवि प्रवीण शुक्ला, भोपाल से गीतकार अनु सपन समेत एक दर्जन कवि शिरकत करेंगे। मीडिया इंचार्ज विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी व पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह व मुख्य वक्ता के रूप में कथाकार शांतनु महाराज जी कवि सम्मेलन के पहले हिंदू नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे। बैठक में जिला प्रचारक आशीष जी,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचन्द्र मिश्रा,लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा,विहिप के प्रांत संपर्क प्रमुख नागेन्द्र सिंह, विहिप के संगठन मंत्री सोहनलाल मौर्या, विनोद कुमार पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, कौशलेंद्र मिश्रा,एमपी त्रिपाठी, संजय सोमवंशी,मनीष जायसवाल, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा,मंगरू प्रजापति, सुजीत सिंह,दुर्गेश दूबे, मनोज चतुर्वेदी, सचिन चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
